आनंदशाला शिविर में बच्चों नेक्ले आर्ट की सहायता से विभिन्न प्रकार की वस्तुऐं बनाई


देहरादून I आज दिनांक 12 जून 2026 को शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1988) के तत्वावधान में आयोजित -आनंदशाला शिविर (समर कैम्प) में क्राफ्ट और क्ले की मदद से सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ श्रीमती ज्योति जौहर ने बच्चों को विभिन्न प्रकार के बेकार पड़ी वस्तुओं से सुंदर सजावटी सामग्री बनानी सिखाई, जिसमें बच्चों के लिए हैंगिंग, झालर, शिवालय, विभिन्न प्रकार की टेबल पर सजाने में प्रयोग होने वाली वस्तुएं बनाने हेतु प्रेरित किया।
डॉ स्वामी एस चंद्रा ने यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं को विभिन्न विषय के आज रंगमंच की जानकारी दी गई। आज शास्त्रीय संगीत मर्मज्ञ विद्वान पं० मदन उपाध्याय ने समर कैम्प के आयोजन की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की ।
डॉ स्वामी ने बताया कि दिनांक- 13 जून को शुभ लाभ जैसे विभिन्न प्रकार की दीपावली पर सजाने वाली वस्तुऐं सिखाई जाएगी। श्रीमती ज्योति जौहर ने कहा डॉ स्वामी चंद्रा बच्चों के लिए इतनी मेहनत करते हैं उनके सहयोग के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
प्रशिक्षुओं में सम्मेद जैन, जस अरोड़ा, कृष कुमार, काव्या मंडल, मुजीब अहमद, राम्या गुप्ता, समृद्धि, रेशम, तुषार, अखिल, आशिया आहूजा, विदुषी भारद्वाज, अदिति शर्मा सम्मलित हुये। अंत में सभी को जल पान कराया गया।