डी एस बी परिसर के इग्नू सेंटर 2762 में इग्नू की परीक्षाओं का सहायक निदेशक इग्नू देहरादून डॉ जगदम्बा प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया

देहरादून l डी एस बी परिसर के इग्नू सेंटर 2762 में इग्नू की परीक्षाओं का सहायक निदेशक इग्नू देहरादून डॉ जगदम्बा प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया । इस अवसर पर उन्होंने इग्नू के विद्यार्थियों से संवाद भी किया तथा बताया कि इग्नू के जुलाई सत्र के प्रवेश प्रारंभ हो चुके है तथा विद्यार्थी ignou.ac.in से पूर्ण जानकारी ले सकते है । इग्नू में 300 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध है । समन्वयक इग्नू डीएसबी प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा इग्नू देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय विश्वविद्यालय है जहां पढ़ने की ललक के साथ डिप्लोमा ,सर्टिफिकेट तथा डिग्री कोर्स का अध्ययन किया जा सकता है । इस अवसर पर डॉ नवीन पांडे ,नंदा बल्लभ पालीवाल ,डॉ उजमा , कुंदन ,गोपाल बिष्ट , विकास सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad