छावनी परिषद मैं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट ने किया

नैनीताल l शनिवार को भारत की पहली पूरी तरह सीसीटीवी सुरक्षित छावनी बनने पर सांसद अजय भट्ट के द्वारा नैनीताल छावनी में स्थापित 180 सी.सी.टी.वी. कैमरों के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ सुरक्षा बढ़ाना, सेना के जवानों और उनके परिवारों को सुरक्षा की भावना प्रदान करना और महिलाओं, पर्यटकों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त नैनीताल छावनी भारत के सर्वप्रथम संविधान साक्षर छावनी घोषित किये जाने पर भी सांसद द्वारा काफी प्रंशसा की गयी तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वरूण कुमार के द्वारा नैनीताल छावनी में किये गये सराहनीय कार्यों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। इस दौरान वरूण कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी छावनी परिषद् नैनीताल सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत, बहादुर सिंह रौतेला. मनोनीत सदस्य एवं छावनी परिषद् कार्यालय से कुंवर सिंह कबडोला, सलाहकार, अपेक्षा बिष्ट, वरिष्ठ सहायक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad