मोहर्रम की तैयारियों को लेकर कोतवाली मैं बैठक हुई

नैनीताल। मोहर्रम को लेकर मल्लीताल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियो ने मोहर्रम के दौरान शांति पूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित करने और देर शाम साढ़े नौ बजे तक अपने ताजियों को
कर्बला में ले जाने को लेकर चर्चा की।
इस दौरान सीओ विभा दीक्षित व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर पालिका, ऊर्जा निगम समेत अन्य कर्मचारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि
मोहर्रम को देखते हुए बाजारों में साफ – सफ ाई की उचित व्यवस्था की जाए साथ ही कर्बला में बिजली और पानी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि त्यौहार
के दौरान लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। बताया कि कार्यक्रम के दौरान यातायात डायवर्जन भी किया जाएगा साथ ही शहर
भर में शांतिपूर्वक ताजिया का जुलूस निकला इसको लेकर पुलिस की उचित व्यवस्था भी की जाएगी। वही बुधवार की शाम मोहर्रम की 7 तारीख को कमेटी की ओर से जुलूस आलमनिकाला गया इसमें एक फ तेह निशान और 7 आलम अब्बास ,अलमदार शामिल किए गए जुलूस रॉयल होटल से शुरू होकर अखाड़ा कमेटी कर बाजार होते हुए क्लब में संपन्न इस जुलूस में अखाड़ा कमेटी की ओर से लम निकाले गए। इस दौरान अध्यक्ष मोहर्रम कमेटी नाजिम बक्स समेत समीर अली,मोहम्मद कासिम,शान, तस्लीम,शाहनवाज खान,अखाड़ा कमेटी के उस्ताद अब्दुल अजीज, मोहम्मद समीर,अब्दुल हसीन,मोईन अहमद,समी उल्लाह , मोहम्मद आरिफ तथा रिहान अहमद आदि मौजूद थेै।









