इंटर कॉलेज में छात्राओं ने मनाया फुलदेई का पर्व

नैनीताल। फुलदेई का पर्व जहाँ ऐक ओर लोग भूलते जा रहे हैं, वही वसन्त ऋतु के आगमन पर बनाया जाना वाले इस त्योहार को जीवित रखने के लिए छात्र छात्राओं को इस पर्व के विषय में जानकारी देने के लिए गुरुवार को राजकीय इंटर कालेज भूमियाधार में छात्र छात्राओं ने फूलदेई बाल पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया।
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पर्व शिक्षक छात्र छात्राओं के साथ 20 मार्च को सामूहिक रूप में मनाएंगे।
लेकिन भूमियाधार के प्रभारी प्रधानाचार्य त्रिभुवन अग्रगामी की ओर से पिछले 27 फरवरी से विद्यालय में 15 दिवसीय चित्रकला,लेखन,वाद्य यंत्र,हारमोनियम, एवं होली गायन का विशेष प्रशिक्षण अभियान स्कूल में चलाया जा रहा है।जिसमें वह स्वयं लेखन,चित्रकला, का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
वही नैनीताल के रंगकर्मी,छाया कार नैनीताल से ब्रज मोहन जोशी होली गायन एवं हारमोनियम प्रशिक्षण लोक
संगीतज्ञ सतीश कुमार, ढोलक की कलाओं को बारीकियो से सिखा रहे है। कार्यक्रम को सफल मनाने में दान सिंह, प्रकाश चंद्र, दीप्ति जोशी,प्रयाग सोरारी, हरीश कुमार,हेम जोशी,सुरेश उप्रेती,जितेंद्र पाठक,पूरन चन्द्र, हरीश बोरा आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement