हाई स्कूल एवं इंटर बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह

नैनीताल । उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के क्षेत्रीय प्रमुख कमल वर्मा द्वारा आज हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित एवं ख्याति प्राप्त हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कुसुमखेड़ा में कक्षा दसवीं और अब बारहवीं के टॉपर दस छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बैंक के विपणन विभाग प्रमुख दीपक पांडे एवं वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल भी सम्मिलित रहे। क्षेत्रीय प्रमुख कमल वर्मा एवं दीपक पांडे द्वारा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शिक्षा ऋण योजना के साथ-साथ व्यक्तिगत ऋण सहित अन्य ऋण योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित विद्यार्थियों और गुरुजनों को दी गई। कार्यक्रम के समन्वयक उप प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र परगाई रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह जलाल द्वारा विद्यालय की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डसीला जी के अतिरिक्त अनेक अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बी डी नैनवाल द्वारा किया गया।







