नैनीताल बोट हाउस क्लब के सामने के पार्क में निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को पत्र दिया

नैनीताल । माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जिलाधिकारी को एक पत्र देकर कहा है कि व्यापारिक हितों की आवाज़ के साथ नैनीताल नगर तथा स्थानीय के लिए समय समय पर सजगता के साथ और बेहद ही संजीदगी से बीते कुछ वर्षों से कार्यरत है।कोविड और अन्य इमरजेंसी हालातों में प्रशासन के साथ मदद और उसके कार्यों में सार्थकता और मजबूती प्रदान करता रहा है।आज भी अपनी जिम्मेदारी समझने के साथ प्रशासन को सचेत करना तथा नैनीताल नगर में किसी भी नाज़ायज़ कृत को अंजाम होते देख जिससे के नैनीताल के अस्तित्व के साथ नैनी झील के अस्तित्व को किसी भी प्रकार का ख़तरा या तय नियमों या बायलॉज़ के उलंघन हो रहा हो कोई ऐसा निर्माण जो ग़लत हो रहा या हुआ है उसपर सर्वप्रथम नैनीताल नगर की आम जनता और संबंधित अधिकारियों के सम्मुख रखना अपनी ज़िम्मेदारी समझता है।इसी क्रम में बोट हाउस क्लब नैनीताल के सामने जो पार्क है उसमे नगर पालिका नैनीताल द्वारा 49 लाख के ठेके देने के साथ अनैतिक तथा पालिका के बायलॉस और उच्च न्यायालय के निर्देशों के उलंघन करने के साथ कुमाऊँ आयुक्त और सचिव मुख्यमंत्री की आपत्ति के बाद बीते दो से तीन रोज़ से कार्य को प्रारंभ करने की प्रक्रिया चालू है।इसके अलावा नैनी झील के किनारों में और कुछ तो एकदम ताल के सतह से लगी ज़मीन पर कंक्रीट के हट्स लगभग 6 यह भी प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन हैं।इसी संबंध में एक विस्तृत पत्र आज जिलाधिकारी महोदय को प्रस्तुत किया गया जिसके की उच्च न्यायालय के साथ सर्वोत्तम न्यायालय के इन सम्बंधों के क्या आदेश टिप्पड़िया आदि है की जानकारी के साथ जजमेंट्स की इंटरनेट प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के साथ आग्रह किया है की इस पर तुरंत रोक और अवलोकन उपरांत द्वहस्तीकरण के आदेश समय बद्ध यानी की १० दिवस में दे दिए जायें।

यह भी पढ़ें 👉  16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad