स्वास्थ्य सचिव ने किया बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण छायाकार अमित शाह के परिजनों ने काटा हंगामा

नैनीताल। स्वास्थ्य सचिव उत्तराखंड डॉ. आर राजेश ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मृतक अमित शाह के परिजनों व अन्य मरीजों ने स्वास्थ्य सचिव का घेराव का अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाकर अस्पताल में ताला लगाने की बात कही। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव ने सीएमओ से लेकर डॉक्टरों को भी जमकर फटकार लगाई। बुधवार को उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर राजेश ने बीडी पांडे अस्पताल में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेनयेट्रिक वार्ड, मेडिकल वार्ड, कार्डियोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से वार्ता की। साथ ही उनसे अस्पतालों में मिल रही सुविधाओ के विषय में जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने महिला वार्ड की का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी। इधर पत्रकारों से वार्ता करने दौरान मृतक छायाकार अमित शाह के परिजनों व अन्य मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन व डाक्टरो पर कई आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। लोगों ने अस्पताल में ताला लगाकर बंद कर देने की बात कही।
इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. तारा आर्य, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, पीएमएस डॉ द्रौपदी गर्ब्याल, डॉ एमएस दुग्ताल, डॉ संजीव खर्कवाल, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला व मेट्रन शशिकला पांडे मौजूद थे।