कुमाऊं विवि के बायोटेक्नोलॉजी विभागाध्यक्ष विश्व के शीर्ष फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण आया है। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष को विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। यह चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों, उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों और वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के आधार पर किया गया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। कुलपति ने कहा कि यह सम्मान न केवल कुमाऊं विश्वविद्यालय बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। इससे प्रदेश के युवा शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध के लिए प्रेरणा मिलेगी। विभागाध्यक्ष के निर्देशन में बायोटेक्नोलॉजी विभाग लगातार नई खोज और नवाचार के क्षेत्र में काम कर रहा है। उनके कई शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।