ऊर्जा निगम की घोर लापरवाही


नैनीताल। शहर में बिजली लाइनमेनो की दुर्घटना के कई मामले देखने को मिल रहे हैं। पूर्व में बिजली के पोल से गिरने से एक लाइनमैन की मृत्यु भी हो गई थी। उसके बावजूद भी ऊर्जा निगम के लाइनमेन बिना सुरक्षित उपकरणों के बिजली के पोलो में काम कर रहे हैं जिस पर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सहायक अभियंता कुरबान अली के सामने ही लाइनमैन बिना सेफ़्टी बेल्ट के पोल पर चढ़ा था,जिस पर कुरबान अली का कहना है कि मेरे मना करने के बावजूद भी लाइनमैन बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल में चढ़ गया।