ग्राम पंचायत सीमायल मैं जागरूकता शिविर में लोगों को संविधान की जानकारी दी गई

नैनीताल l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा 26 से 02 दिसंबर तक संविधान सप्ताह के रूप मे मना रहा है जिसके क्रम मे रविवार को पैरा लीगल धीरज कुमार शर्मा के द्वारा विकास खंड रामगढ की ग्राम पंचायत सिमायल मे जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को संविधान कि जानकारी दी गई सबसे पहले कार्यक्रम में संविधान की उद्घेशिका को सभी के साथ पढ़ा गया व आम जन को उनके संविधान के द्वारा दिए गए 6 मौलिक अधिकारो व लोगो के मूल कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई वह बताया गया कि भारत एक ऐसा देश है जिसमें सभी जाति धर्म के लोग निवास करते हैं लेकिन संविधान ने बिना भेदभाव के सभी लोगों को समान अधिकार दिए हैं यही हमारे संविधान की खूबी है कि बिना भेदभाव के सभी लोगों को समान अधिकार दिए गए है हम सभी लोगो को भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना चाहिए जिससे देश का मान सम्मान बड़े कार्यक्रम मे ग्राम प्रधान सिमायल बबीता आर्या व सामाजिक कार्यकर्ता नवल पांडे दीप