घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी नशे के विरुद्ध चला रही है है पूरे जिले में अभियान

Advertisement

नैनीताल l पूरे विश्व में नशा विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर संस्था द्वारा पूरे जिले में नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों को शपथ दिलाई गई। संस्था के स्वयं सेवकों द्वारा ढाबों, दुकानों और अन्य जगहों पर जाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। जाजरदेवल , पंडा , एंचोली, वड्डा और अन्य क्षेत्रों में जाकर संस्था द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। संस्था विगत 8 वर्षों से नशे के विरुद्ध अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में आज 7 सदस्यों की टीम ने 200 से अधिक जगहों पर जागरूकता संदेश फैलाया। देवभूमि और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से ट्रेनिंग के लिए आए छात्र छात्राओं ने भी इस अभियान में अपना सहयोग दिया। संस्था की प्रेमा सुतेरी और गिरीश चंद्र के द्वारा यह अभियान चलाया गया। संस्था अध्यक्ष ने बताया की समाज को नशा मुक्त कर सुरक्षित समाज बनाना संस्था का उद्देश्य है और इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही नशे में लिप्त पाए जाने पर संस्था द्वारा ऐसे लोगों की काउंसलिंग भी की जाती है। उन्होंने बताया की स्थानीय लोगों ने इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दिया जिसके लिए संस्था उनकी आभारी है। मुख्यालय के बाद कल कनालिछीना और डीडीहाट छेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम वंदना सिंह ने शनिवार को कैंप कार्यालय में सड़क चौड़ीकरण, 14 जंक्शन इंप्रूवमेंट की समीक्षा की बैठक की।
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement