नैनीताल से रूसी बाईपास तक रात मैं बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही सीवर लाइन कार्य के चलते आज से यातायात डायवर्ड

नैनीताल। शहर में सीवर ट्रीटमेंट परियोजना के तहत हनुमान गढी़ से रूसी बाईपास तक सीवर लाईन बिछाने के लिए खोदाई का कार्य बुधवार रात से फिर एक बार शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते अगले कुछ दिनों तक रात आठ से सुबह सात बजे तक हल्द्वानी रोड में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बतादें कि शहर में सीवर परियोजना के कार्य के तहत नैनीताल हल्द्वानी रोड में हनुमान गढ़ी से रूसी बाइपास तक सीवर की लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। जो बीते दिनों बारिश के चलते रोक दिया गया था। ईधर परियोजना प्रबंधक नीरज उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि हनुमानगढ़ी से रुसी तक लाईन बिछाने के लिए रूका हुआ खोदाई का काम एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। काम बुधवार रात से शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक सड़क में वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। ईधर एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक सड़क में वाहनों की आवाजाही बन्द कर दी जाएगी। जिसके बाद लोग कालाढूंगी रोड व भवाली रोड से हल्द्वानी या अन्य स्थानों को जा सकते हैं।