नगर कांग्रेस कमेटी व नगर महिला कांग्रेस,नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल व डा. भावना भट्ट के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बी डी पांडे चिकित्सालय में मरीजों को फल आदि का वितरण किया गया।


नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी व नगर महिला कांग्रेस,नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल व डा. भावना भट्ट के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के सुअवसर पर बी डी पांडे चिकित्सालय में मरीजों को फल आदि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा श्रोत, सरल,निरंतर देश की जनता के हित में सडक़ से लेकर सदन तक संघर्ष करने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिन आज काग्रेंस जनों द्वारा पूरे देश-प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। फल वितरण कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डा.भावना भट्ट के नेतृत्व में महिला कांग्रेस से शैला नेगी,सावित्री सनवाल, सुनीता आर्या,लता तरुण,रईसा चिश्ती,देवकी देवी,आशा भट्ट,पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी,पूर्व दायित्वधारी रईस भाई,विमल चौधरी,प्रेम शर्मा,मनोज भट्ट,कैलाश अधिकारी,बंटू आर्या, विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमन महिन्द्रा, जिला सचिव राजेंद्र सिंह कोटलिया,ललित सिंह बोरा,संजय कुमार,राजेंद्र व्यास,मनमोहन कनवाल,पूर्व छात्रसंघ सचिव अजय सिंह बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad