पूर्व मुख्य प्रमुख वन संरक्षक बीडी सुयाल को डॉक्टर वाईपीएस पांगती पुरस्कार से सम्मानित किया

नैनीताल l हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य प्रमुख वन संरक्षक बीडी सुयाल को डॉक्टर वाई पी एस पांगती पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। पुरस्कार की घोषणा 28अगस्त 2022 को प्रो पांगती की पुण्यतिथि पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में की गई थी आज श्री सुयाल को उक्त पुरुस्कार से सम्मानित किया गया । श्री सुयाल को शाल उड़ाकर , सम्मानपत्र , एवम स्मृति चिन्ह भेट किया गया। श्री सुयाल ने सुयलबाड़ी से प्राइमरी शिक्षा ली तथा बाद में रामगढ़ से स्किशा लेने के बाद पंतनगर विश्वविद्यालय से बी एससी तथा एम एससी किया तथा अब हल्द्वानी में रहते है । 1986 में भारतीय वन सेवा आई एफ एस में सफलता के बाद उन्हें हिमाचल कैडर मिला तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जंगली जानवरों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान किया । श्री सुयाल को सम्मानित करने वालो में डॉक्टर वाई पी एस पांगती रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर बी एस कालाकोटी , , एच एफ आर आई शिमला के पूर्व निदेशक डॉक्टर एस एस सामंत ,डॉक्टर जी सी जोशी डॉक्टर एस डी तिवारी डिक एन एस बनकोटी महासचिव प्रो ललित तिवारी शामिल रहे ।