आकाशयान स्पर्धा 2026 कार्यक्रम में किया प्रतिभाग ।

शहीद मेजर राजेश अधिकारी रांची इंटर कॉलेज नैनीताल के विद्यार्थियों के द्वारा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गौरी शंकर कांडपाल एवं शिक्षिका आरफा इरम के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गोलापार में आयोजित किया जा रहे आकाशयान स्पर्धा 2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।
गौरी शंकर काण्डपाल ने बताया कि एक्सट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड तथा ग्राफिक एरा के तत्वाधान में आयोजित किए गए कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने चार और पांच अक्टूबर 2026 को उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
एस्ट्रोवसॅ एक्सपीरियंस संस्था के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में रॉकेट निर्माण की वर्कशॉप का आयोजन किया गया था । आज विभिन्न विद्यालय से आए हुए बच्चों के द्वारा अपने-अपने रॉकेट का प्रक्षेपण लांचिंग की गई प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने बढ़ चढ़कर का प्रतिभाग किया।
आज एस्ट्रोवर्स एंटरटेनमेंट संस्था के द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के रॉकेट का लॉन्चिंग पैड के माध्यम से सफल प्रक्षेपण/ लॉन्चिंग पर किया गया ।
शिक्षिका आरफा ने बताया कि, विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज नैनीताल के विद्यार्थियों के द्वारा भी इस गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की गई तथा उनका यह अनुभव रॉकेट विज्ञान के ज्ञान को आगे बढ़ाने में काफी लाभप्रद रहा ।












