फ्लोरा ऑफ़ नैनीताल डिस्ट्रिक्ट किताब का विमोचन कुलपति प्रोफ़ेसर एनके जोशी ने किया

नैनीताल l फ्लोरा ऑफ नैनीताल डिस्ट्रिक्ट पुस्तक का विमोचन कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्री एनके जोशी द्वारा किया गया। प्रस्तुत फ्लोरा में नैनीताल जिले के 1720 आवृतबीजी पौधे जो 911वंश तथा 158 कुल से संबंधित है ।इसमें 300से 2611मीटर ऊंचाई तक के आवृतबिजी पौधे शामिल किए गए है 470पृष्ठ के फ्लोरा को अविचल प्रकाशन हल्द्वानी द्वारा प्रकाशित किया गया है तथा दाम 1500रुपया है डॉक्टर बी एस कालाकोटी द्वारा संपादित पुस्तक को स्वर्गीय प्रो वाई पी एस पांगती को समर्पित किया गया है तथा फ्लोरा का आमुख महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी तथा एच एफ आर आई शिमला के पूर्व निदेशक डॉक्टर शेर सिंह सामंत द्वारा लिखा गया है ।इस अवसर पर कुलपति ने कहा की फ्लोरा उस स्थान के पौधो की विविधता का वर्णन करता है वही लोगो को संरक्षण के प्रति गंभीर बनाता है ।संकलन पर्यावरण संरक्षण के लिए आवस्तक है ।इस अवसर पर डॉक्टर बी एस कालाकोटी शोध निदेशक प्रो ललित तिवारी , संकायाध्यक्ष कृषि प्रो जीत राम ,डॉक्टर अनिल बिष्ट डॉक्टर नीलू लोधियाल,डॉक्टर सुषमा टम्टा ,डॉक्टर नवीन पांडे , डॉक्टर हर्ष चौहान,डॉक्टर नंदन मेहरा ,इंद्र सिंह शामिल रहे ।











