अग्निशमन अधिकारी ने विभिन्न स्थलों पर स्थापित अग्निशमन उपकरणों क़ो चैक किया

नैनीताल l फायर सर्विस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त आदेश/निर्देश के अनुपालन मे अग्निशमन अधिकारी नैनीताल द्वारा अति महत्वपूर्ण/संवेदनशील संस्थान उच्च न्यायालय नैनीताल परिसर मे अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से निरीक्षण कर विभिन्न स्थलों पर स्थापित अग्निशमन उपकरणों क़ो चैक किया गया| साथ ही परिसर मे उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अभियंता एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारियों क़ो अग्नि शमन उपकरणों के बारे मे महत्वपूर्ण जानकारी एवं उपकरणों के संचालन का अभ्यास भी कराया गया |









