विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों को फिल्म के माध्यम से समझाया।

देहरादून I आज दिनांक 5 जून 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1988) के तत्वावधान में आयोजित आनंदशाला शिविर (समर कैम्प) में सर्वप्रथम हिन्दी की गिनती लिखवाई गई, यूपीईएस, यूटीआई, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं के द्वारा बच्चों को कला के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ पौधों की जानकारी दी, बच्चों को पर्यावरण पर आधारित अलग अलग समूह में लघु फिल्में दिखाई उसके पश्चात बच्चों से पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तर किए गये, 10-10 कठिन शब्दों को लिखकर लाने के लिए कहा गया।
प्रशिक्षुओं में यूपीईएस से सम्मेद जैन, जस अरोड़ा, राम्या गुप्ता, अंशिका यादव, काव्या मंडल, कृष कुमार, वर्णिका पंत, मुजीब अहमद, यूटीआई से आदित्य कंडवाल तथा देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से सुश्री मंशा राय, समृद्धि, रेशम ने भाग लिया,
शिविर संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस. चंद्रा ने सभी प्रशिक्षुओं एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण विषय पर जानकारी दी, बच्चों ने शिविर का आनंद लिया तत्पश्चात सभी को जलपान करवाया गया।










