उत्कृष्ट कार्य करने वाले शोधार्थियों व शिक्षकों को कुलपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा

नैनीताल l 17 अगस्त को कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रो दीवान सिंह रावत वर्ष 2022में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शोधार्थियों तथा शिक्षको को प्रो डीडी पंत रिसर्च पुरुस्कार ,प्रो के एस वल्दिया रिसर्च पुरुस्कार ,प्रो वाई पी एस पांगती रिसर्च पुरुस्कार तथा प्रो डी एन अग्रवाल रिसर्च पुरुस्कार प्रदान करेंगे ।शोध विकास निदेशक प्रो ललित तिवारी ने बताया की वर्ष 2022में पहला सम्मान पुरुस्कार दिया गया ।वर्ष 2023 में द्वितीय सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें पेटेंट ,एक वर्ष में 10 से अधिक इंपैक्ट फैक्टर ,एक वर्ष में 1000 यू ट्यूब सब्सक्राइबर सब्जेक्ट मार रहा एक वर्ष में पुस्तक प्रकाशित करने वाले सम्मानित होंगे ।इसके साथ की जुलाई 2023 में नेट परीक्षा पास करने वाले को भी कुलपति सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम 17 अगस्त 2023 को 11 बजे ओल्ड आर्ट्स सेमिनार हॉल कक्ष संख्या 18 में होगा ।