संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 160 वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 160 वे दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहां की आज आंदोलन के 160 वे दिन उनके नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ स्थित शहीद स्मारक स्थल व मानसरोवर यात्री वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी सीईओ राज भट्ट द्वारा भी पौधों का रोपण किया गया। राज भट्ट ने कहा कि यह पर्यावरण को संरक्षित करने की बहुत ही सुंदर मुहिम है। सरकार को चाहिए कि वह शीघ्र ही महासंघ के पदाधिकारीयों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करें। इसी कार्यक्रम में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाले राकेश जोशी ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर अपने परिवार के साथ पौधारोपण किया। आज के कार्यक्रम में संजय अग्रवाल राकेश जोशी दीपक पोखरिया अर्जुन कन्याल पैरी थापा नरेंद्र थापा शेर सिंह हर सिंह शोभाराम वेद प्रकाश पदम सिंह सौरव खोलिया गोपाल दीपक राजेंद्र महेश कुमार सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad