लेक सिटी क्लब हरेला महोत्सव का भव्य आयोजन करेगा

नैनीताल । लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक क्लब के अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में तय किया गया कि लेक सिटी क्लब इस बार भी हरेला महोत्सव का भव्य आयोजन नगर में करेगा क्लब की सचिव प्रगति जैन ने बताया क्लब द्वारा 6 जुलाई को हरेला बुवाई का आयोजन होटल पवेलियन में 12:00 बजे से आयोजित किया जाएगा इस कार्यक्रम की संयोजक गीता शाह को बनाया गया है 12 जुलाई को क्लब द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा 18 19 जुलाई को नगर में हरेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि विगत वर्षों की भांति संस्कृति विभाग उत्तराखंड के सहयोग से हरेला महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा हरेला महोत्सव के अंतर्गत क्लब द्वारा प्रथम बार कुमाऊनी नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजन की जाएगी प्रतियोगिता तीन चरणों में सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की जाएगी सब जूनियर वर्ग 5 से 9 जूनियर वर्ग 10 से 16 एवं सीनियर वर्ग 17 से ऊपर प्रतियोगिता में नगद एवं आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं कुमाऊनी नृत्य प्रतियोगिता के लिए विनीता पांडे तुसी शाह एवं रानी शाह को कार्यक्रम शह संयोजक नियुक्त किया गया है हरेला महोत्सव के लिए प्रगति जैन को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया है क्लब द्वारा 1 जुलाई को बी डी पांडे अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा बैठक में रमा भट्ट जीवंती भट्ट अनुराधा भट्ट आभा शाह विमलेश गोस्वामी जया वर्मा आदि सदस्य उपस्थित थे