नैनीताल में रिमझिम बारिश के बाद खिली धूप, पारा 27 डिग्री पहुंचा

नैनीताल l शुक्रवार को नैनीताल में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर दो बजे से तीन बजे तक एक घंटे तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश के बाद बादलों के बीच धूप खिली रही, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।
जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और पर्यटकों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। बारिश के बाद झील किनारे सैलानियों की चहल-पहल बढ़ गई।












