नैनीताल बैंक के 102वे स्थापना दिवस के मौके पर कर्मचारियों ने नगर के बीडी पांडे अस्पताल में रक्तदान किया

नैनीताल l उत्तराखंड के प्रमुख बैंकों में शुमार नैनीताल
बैंक का 102वॉ स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बैंक प्रबंधन की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम बैंक के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा राजकीय बी. डी. पांडे जिला अस्पताल के रक्तकोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ जिला अस्पताल प्रबंधन व बैंक प्रबंधन द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में बैंक के लगभग 50
कर्मचारियों ने अस्पताल में स्वेच्छा से रक्तदान किया। नैनीताल बैंक के उप सचिव संजय लाल साह ने बताया कि 31 जुलाई को बैंक द्वारा हर साल
रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। कहा कि वह रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते है ताकि हर जरूरत मंद को जरूरत के समय
अस्पताल में ही रक्त उपलब्ध हो सके। इस दौरान बैंक के वाइस प्रेसिडेंट राहुल प्रधान,कंपनी सेक्रेट्री विवेक शाह,एचआर हेड संजय गुप्ता, जनरल
मैनेजर दीपक पांडे, ब्लड बैंक के सचिव कुंदन सिंह नेगी व जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एल.एम. रावत समेत रक्तकोष प्रभारी डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव
समेत रजनीश मिश्र, कमल बिष्ट, अब्दुल मालिक सहित अन्य बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद तत्पश्चात जी बी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान के
निदेशक चंद्रशेखर जोशी को रुपये चार लाख का चेक वन्य जीवों के अंगीकरण हेतु प्रदान किया गया वहीं शाम को बैंक द्वारा नगर के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल श्री मां नैना देवी मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। इसी बीच नैनीताल बैंक की मॉल रोड
शाखा द्वारा नैनीताल रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों को 13 ई-रिक्शा हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र भी दिया गया। इन कार्यक्रमों में बैंक के प्रबंध निदेशक निखिल मोहन समेत अरुण कुमार अग्रवाल, दीपक पंत, महेश कुमार गोयल, संजय लाल साह तथा संजय गुप्ता आदि अधिकारी एवं कर्मचारी गण
मौजूद रहे।