संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव 6 अगस्त रविवार को संपन्न होंगे

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम की कार्यकारिणी की आज बैठक ऋषिकेश में गढ़वाल मंडल विकास निगम के भारत भूमि पर्यटक आवास गृह में संपन्न हुई।
कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि कल 6 अगस्त को संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न होंगे।
नई कार्यकारिणी निगम के आवास गृहो को पीपीपी मोड में देने के विरोध के साथ दोनों निगम में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने के लिए नई रणनीति तय करेगी।
गुरु रानी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के लिए कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पदाधिकारी व गढ़वाल मंडल विकास निगम के पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं ।उन्होंने सभी से संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के चुनाव को संपन्न बनाने के लिए सभी कर्मचारी अधिवेशन स्थल पहुंचे।
कार्यक्रम में कंचन चंदोला पीतांबर दुमका रमेश कपकोटी तिरभुवन पुनेठा धर्मानंद जोशी दिनेश सांगुडी महेद्र आर्य सुरेश पवार अनिल जोशयाल प्रेम रावत संजय भट्ट नरेंद्र कंडारी जयपाल बिष्ट विजय पुरोहित सहित गढ़वाल मंडल व कुमाऊं मंडल विकास निगम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।