जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव मतदान शुरू देर रात तक तक चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे

नैनीताल: जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव मतदान रविवार को शुरू हो गए हैं। दोपहर तक लगभग 25 फीसद मतदान हो चुका था।
चुनाव अधिकारी शह नवाज खान के अनुसार कमेटी के 600 सदस्य हैं, जो मतदान में भाग ले रहे हैं। कमेटी के चुनाव के लिए 10 लोगों ने नामांकन कराया है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए फिरोज खान, रईस बख्श वारसी, उपाध्यक्ष के लिए फहीम, वाहिद व मोहम्मद कयूम, महासचिव मोहम्मद खालिद और सचिव के लिए आसिफ बख्श, समीउल्लाह हैदरी जबकि कोषाध्यक्ष के लिए कलीमुल्लाह तथा परवेज आलम चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी शाहनवाज खान ने बताया कि गुरुवार की शाम तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया थी, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया ।बताया कि रविवार को दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद शाम 7:00 बजे से मतगणना की जाएगी। जिसका परिणाम
देर रात को घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान व मतगणना
प्रक्रिया रजा क्लब मल्लीताल में सम्पन्न होगी।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad