8 बजे बाद भी ई रिक्शा चलाए जाएं जनहित संगठन

नैनीताल । जनहित संस्था नैनीताल के अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी के संस्था का एक सिस्टम मॉडल संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट , श्रीमती दिव्या साह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नैनीताल के प्रभारी अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में उनसे संस्था पत्र के क्रम, जिसमें माल रोड में संचालित ई-रिक्शाओं को सायंकाल में प्रतिबंधित अवधि के बाद पूर्ण तया बन्द न किये के सम्बन्ध में स्थानीय जन भावनाओं को दृष्टि में रखते हुए रात्रि में कम से कम कम से कम 10 या 10:30 बजे तक संचालित किया जाना चाहिए ताकि तलीताल से मल्लीताल आने वाले व्यक्तियों को आने-जाने में सुविधा उपलब्ध हो सके। इस सम्बन्ध में शिष्टमंडल द्वारा मालरोड में संचालित ई-रिक्शाओं को रोड खुलने के बाद अति आवश्यक कार्य से आने -जाने वाले व्यक्तियों अथवा बिमार व्यक्तियों को अस्पताल लाने में हो रही असुविधा के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया। प्रभारी अधिशासी अधिकारी द्वारा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया कि इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई की जावेगी और संस्था को तदनुसार अवगत कराया जावेगा। शिष्टमंडल में संस्था के महासचिव महेश चन्द्र आर्य , श्रीमती ममता साह व भुवन कुमार भी सम्मिलित थे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू, महिलाओं ने किया पोस्टर का विमोचन
Ad Ad Ad