डॉ इंद्र दत्त भट्ट को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान का निदेशक बनाया
नैनीताल । डॉ इंद्र दत्त भट्ट को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान का निदेशक बनाया गया । इस आशय का पत्र आज भारत सरकार के विभाग ने जारी किया है । डॉ आई डी भट्ट वर्तमान में कार्यवाहक निदेशक का कार्य देख रहे थे उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा । देश के बड़े संस्थानों में शामिल ये संस्थान समाज तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेख नीय कार्य कर रहा है । डॉ भट्ट ने
पीएच.डी. (पादप कार्यिकी / में एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, उत्तराखंड (2001) तथा
एम.एससी. वनस्पति विज्ञान
बी.एससी. एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, से की ।
डॉ भट्ट ने
पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप: क्लेटन फाउंडेशन, एम.डी. एंडरसन कैंसर सेंटर, ह्यूस्टन, यूएसए से की
तथा जेएसपीएस पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप: जापान सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ साइंस, निगाता, जापान से पूर्ण की
डॉ भट्ट ने वैज्ञानिक ‘जी’ तथा कार्यकारी निदेशक (अतिरिक्त प्रभार): जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान पर कार्य कर रहे है ।
डॉ भट्ट
- डीएसटी-युवा वैज्ञानिक भी रहे है उनकी पादप कार्यिकी और फाइटोकेमिस्ट्री ,
औषधीय एवं सुगंधित पौधों का प्रवर्धन और ऊतक संवर्धन ,
,आनुवंशिक विविधता और जैव प्रौद्योगिकी
•,हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और समुदाय-आधारित संरक्षण विषयों पर शोध कर चुके है
डॉ इंद्र दत्त भट्ट के
200 से अधिक शोध पत्र और कई पुस्तकों का लेखन कर चुके है।
दर्जनों पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन कर चुके है। - आईपीसीसी ) और आईयूसीएन जैसे अंतर्राष्ट्रीय निकायों में योगदान कर चुके है । डॉ भट्ट स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल है ।डॉ भट्ट के निदेशक बनने पर कूटा ने उन्हें बधाई एवं शुभ कामनाए दी है । कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल , डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती ,प्रॉफ अनिल बिष्ट ,डॉ शिवांगी ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी , प्रॉफ संजय पंत ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी ,ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना जोशी , डॉ भुवन आर्य आर्य ने हर्ष व्यक्त। किया है ।











