मल्लीताल स्टैंड के पास ई-रिक्शा पलटा, चार पर्यटक घायल


नैनीताल। मल्लीताल में बुधवार को एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा मल्लीताल ई-रिक्शा स्टैंड के समीप उस समय हुआ जब रिक्शा तल्लीताल से यात्रियों को लेकर मल्लीताल की ओर आ रहा था। इसके बाद मौके पर कांस्टेबल मनोज जोशी पहुंच गए उन्होंने वहां पर लगी भीड़ को हटाकर ई रिक्शा को सीधा किया । उन्होंने ई रिक्शा चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह ई रिक्शा को चौड़ी जगह पर खड़ा कर यात्रियों को उतरे उसके बाद अपने ई-रिक्शा को स्टैंड की ओर ले जाएं जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो सके । उन्होंने सभी घायलों को अस्पताल को भेज कर उपचार कराया । उन्होंने ई रिक्शा चालू कैसे कहा कि पूर्व मैं भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है अब दोबारा ऐसी घटनाएं न हो सके यदि हुई तो उस चालक के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी लोगों के अनुसार सड़क पार करते समय चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे ई-रिक्शा बीच सड़क पर ही पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए रिक्शे के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।