डीएसबी परिसर इलेवन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

नैनीताल । डी एस बी परिसर नैनीताल इलेवन तथा कुमाऊं यूनिवर्सिटी इलेवन के मध्य मंगलवार को क्रिकेट सद्भावना मैच खेला गया । टी ट्वेंटी मुकाबले में डी एस बी परिसर ने निर्धारित 20 ओवर में 123 रन बनाए । जबाव में लक्ष्य का पीछा करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय इलेवन 116 रन बनाकर 19 वे ओवर्स में आउट हो गई ।मुकाबला डी एस बी परिसर ने 7 रनों से सद्भावना मैच जीत लिया । डी एस ए के महासचिव मनोज जोशी ने डी एस बी परिसर को विनर्स तथा कुमाऊं यूनिवर्सिटी को रनर्स अप ट्रॉफी प्रदान की तथा सभी को शुभकामनाएं दी । प्रॉफ अमित जोशी ने 40 रन बनाए उन्हें बेस्ट बेस्टमैन हेतु पुरस्कृत किया गया तथा डॉ अशोक कुमार म्यूजिक ने 4 विकेट लिए उन्हें बेस्ट बॉलर हेतु पुरस्कृत किया गया तथा ट्रॉफी प्रदान की । डी एस बी के कप्तान डॉ अमित जोशी ने टॉस जीता तथा पहले खेलने का निर्णय लिया ।डॉ अलंकार ने 23 रन बनाए। कुमाऊं विश्वविद्यालय की तरफ से अनिल देव ने 31 ,डॉ अशोक टूरिज्म ने 17 तथा अनिल ने 16 रन बनाए । आंखो देखा हाल प्रबंधक प्रॉफ ललित तिवारी ने सुनाओ । अंपायर आयुष रावत ,राज मिश्रा तथा स्कोरर सूरज एवं वरुण रहे । पुष्कर ने तीन विकेट लिए । डॉ हृदेश कुमार ,प्रदीप कुमार , डॉ मोहित रौतेला , डॉ महेंद्र राणा , डॉ नंदन बिष्ट , डॉ संजय घिल्डियाल , उमेद ,डॉ रितेश साह , लाल सिंह , चारु ,अनीता रावत ,शिखा ,अतुल ,डॉ जोशी ,डॉ पी एस अधिकारी , हर्ष वर्धन चौधरी , डॉ विजय कुमार , नवल बिनवाल , डॉ दीपक मेलकानी , डॉ मनोज बिष्ट ,जय सिंह , गब्बर आदि शामिल हुए ।