जिला मुख्यालय नैनीताल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे

नैनीताल, । जिला मुख्यालय नैनीताल में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के साथ ही मंत्री द्वारा जनपद मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया जायेगा।
उन्होंने अवगत कराया कि कलक्ट्रेट नैनीताल में प्रातः 09ः15 बजे से प्रातः 10ः15 बजे तक ध्वजारोहण एवं विभिन्न अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय को सम्पूर्ण कार्यक्रमों हेतु नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर की रसायन विज्ञान की शोध छात्र आयशा सिद्दीकी ने इंटरनेशनल आईयू पी ए सी की 51वर्ल्ड पॉलिमर कांग्रेस मैक्रो 2026 सारवाक मलेशिया में प्रतिभाग कर इफेक्ट ऑफ ग्रोथ स्टेजेस , स्वाइल,एंड एनवायरनमेंटल फैक्टर्स ऑन एसेंशियल ऑयल कंपोजीशन एंड बायोलॉजिकल ऐक्टिविटीज़ऑफ हिप्टिस सुवियोलेंसेस विषय पर पोस्टर के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी

इसके उपरांत पूर्वाह्न 10ः25 बजे से 11ः20 बजे तक तिरंगा रैली का शुभारम्भ/हरी झण्डी/तिरंगा रैली तल्लीताल डाठ से माल रोड नैनीताल निकाली जायेगी। जिस हेतु मुख्य विकास अधिकारी उक्त कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। इसके उपरांत पूर्वाह्न 11ः20 बजे से 11ः25 बजे तक ठंडी सड़क नैनीताल में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  पर्यटक आवास गृह डीडीहाट में पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा छठे दल का कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पूर्व प्रबंधक राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा स्वागत करते हुए यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad