उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी महामंत्री नीरज जोशी ने पिथौरागढ़ के जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड उम्मेद सिंह बिष्ट को उनके घर पिथौरागढ़ के कुमडार जाकर पौधा रोपण के साथ कुमाऊं मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया है

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी महामंत्री नीरज जोशी ने पिथौरागढ़ के जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड उम्मेद सिंह बिष्ट को उनके घर पिथौरागढ़ के कुमडार जाकर पौधा रोपण के साथ कुमाऊं मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया है।
उम्मेद सिंह बिष्ट वर्तमान में जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति पिथौरागढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। सेवानिवृत्ति से पूर्व काफी लंबे समय तक कर्मचारी संगठनों में कर्मचारियों का नेतृत्व किया जिनमें उत्तराखंड जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष पद, जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के लंबे समय तक महासचिव, निगम निकाय कर्मचारी महासंघ के जनपद महामंत्री, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष सहित कई पदों पर प्रतिनिधित्व किया। कर्मचारी संघर्षों के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर नेतृत्व किया ।1994 के कर्मचारी शिक्षकों के राज्य आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में रहकर नेतृत्व किया। उम्मेद सिंह बिष्ट ने कहा कि अब वह उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ को मजबूत करेंगे और सेवानिवृत्ति कर्मचारियों सहित सेवारत कर्मचारियों के प्रकरणों व जनता की समस्याओं को लेकर भी संघर्ष करेंगे।
उम्मेद सिंह बिष्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित होने पर दिनेश गुरु रानी, नीरज जोशी, उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, चंद्रशेखर कापड़ी जनार्दन उप्रेती, राम सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट भास्करानंद जोशी, चंद्रशेखर पुनेडा, मदन पोखरिया सहित उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बधाई दी गई।