रंगकर्मी राणा की माता का निधन

नैनीताल। नगर के वरिष्ठ रंगकर्मी एच एस राणा की माता लक्ष्मी देवी का 98 वर्ष की आयु में आज तड़के निधन हो गया, वह अपने पीछे नाती पोते के साथ भरा पूरा परिवार रोते बिलखते छोड़ गयीं हैँ, उनका अन्तिम संस्कार पाइंस स्थित शमशान घाट में किया जायेगा,उनकी शव यात्रा उनके निवास स्थान देवी लॉज से 11 बजे पाइंस घाट क़ो प्रस्थान करेगी,
उनके देहांत की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी , रंगकर्मी राजेश आर्य, मंज़ूर हुसैन, दीपक सहदेव, डॉ मोहित सनवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज कुलौरा, रितेश सागर,मिथिलेश पांडेय, किशन लाल, पवन कुमार, मदन मेहरा अनिल घिल्डियाल भास्कर बिष्ट, नीरज आदि ने गहरा दुःख जताया ।