विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम भीमताल में जारी

नैनीताल l विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम भीमताल में अंडर-14 अंडर-17 व अंडर 21 की प्रतियोगिता शुक्रवार को आयोजित की गई प्रतियोगिता आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह के निर्देशन में हुई समापन अवसर पर श्रीमती सुनीता पांडे सभासद नगर पंचायत भीमताल अतिथि के रूप में उपस्थित उपस्थित थी खंड विकास अधिकारी जगदीश चंद्र पंत एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजदीप वर्मा आयोजन हेतु उपस्थित रहे। अंडर फोर्टीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रानी बाग न्याय पंचायत प्रथम संगुड़ी गांव न्याय पंचायत थपलिया मेहरागांव तृतीय रहे अंडर 21 वालीबाल प्रतियोगिता मे ढुङ्गसिल प्रथम पॉलिटेक्निक भीमताल द्वितीय चांफी तृतीय स्थान पर रहे अंडर 21 ऊंची कूद बालिका वर्ग में चांदनी प्रथम रूपा द्वितीय प्रभजोत कौर तृतीय रहे 600 मीटर अंडर 14 वैशाली प्रथम समीक्षा द्वितीय ज्योति तृतीय रह अंडर 40 लंबी कूद में पलक बिष्ट प्रथम दिव्या द्वितीय तारा तृतीय रहे ऊंची कूद प्रतियोगिता में शीतल नेगी प्रथम हनी द्वितीय कोमल तृतीय रहे प्रतियोगिता संपन्न कराने में बंशीधर कांडपाल मीरा सिंह राकेश शुक्ल सुरेश सुयाल मदन खिमाल दान सिंह बिशन सिंह दिनेश बर्गली महेश चंद्र प्रदीप सनवाल गीता लोहनी शशि जोशी लक्ष्मी काला कृष्ण चंद्र मनोज बनकोटी अजय कुमार अंजू जोशी योगिता पंत आदि शिक्षकों ने सहयोग किया l