डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग आज मिशन ग्रीन का कार्यक्रम का वर्ष 2026 का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया
नैनीताल । डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग आज मिशन ग्रीन का कार्यक्रम का वर्ष 2026 का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । इस अवसर पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की डॉ गीता पालीवाल ने पौधा रोपण कर इसकी सूरत की । इस अवसर पर डॉ पालीवाल ने कहा कि जीवन का सबसे बेहतरीन कार्य पौधे लगाना तथा उनकी सुरक्षा करना जिससे हमें जीवन हेतु ऑक्सीजन मिलती रहे । विभागाध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ने कहा कि पर्यावरण दिवस के बाद विभाग वर्षों से लगातार ग्रीन मिशन आयोजित करते है जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके । इस अवसर पर अखरोट के बड़े पौधे को गमले से भूमि में हस्तांतरित किया गया । डॉ गीता पालीवाल को शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह के साथ पौधे के फ्लायर भेट किये गये । कार्यक्रम में डॉ प्रभा पंत ,डॉ हिमानी कार्की ,डॉ हेम जोशी ,डॉ नवीन पांडे ,शीतल कोरंगा ,विशाल बिष्ट ,लीला आदि उपस्थित रहे ।












