जर्जर मार्ग को ठीक करने की मांग

नैनीताल l तल्लीताल से कब्रिस्तान मार्ग पर पिछले 3 सालों से सार्वजनिक रास्ता जर्जर हालात में पड़ा हुआ है, इस मार्ग में बड़े बड़े गड्ढे होने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है, यह मार्ग कब्रिस्तान होते हुए भीमताल ब्लाक के ग्रामीण अंचलों को भी जोड़ता है, बार-बार लोगों की माँग के बाद इस मार्ग को ठीक नहीं किया गया l नगर के समाजसेवी पूरन चंद्र बृजवासी ने लोगों की परेशानी से अल्प संख्यक विभाग को अवगत कराया है जिस पर पूर्व में अल्प संख्यक विभाग देहरादून निदेशक सुरेश चंद्र जोशी एवं उपनिदेशक रईस अहमद ने मामले को संज्ञान लिया और नैनीताल अल्प संख्यक विभाग को मांग पर कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए गए किन्तु जिला अल्प संख्यक विभाग ने जिस कार्यदायी संस्था को रास्ते का आंकलन तैयार करने को कहां वो पेंडिंग ही रह गया, जिसको लेकर आज पुनः समाजसेवी द्वारा एडीओ दीपांकर गिल्डियाल से मिलकर मार्ग ठीक कराने के लिए कहां गया जिस पर एडीओ द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है मांग करने वालों में फरहा खान, निशांत खान, दानिश आदि शामिल थे l

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रोफेसर. (कर्नल) सतपाल सिंह बिष्ट ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया शिक्षा, शोध, कौशल, नवाचार और छात्र-केंद्रित विकास को दी प्राथमिकता कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीन, निदेशकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक; केंद्रीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad