संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मिला

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मिला।
गुरुरानी ने मुख्यमंत्री को पौधा देकर दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया। जिसमें कुमाऊँ मंडल विकास निगम के आवास गृह को पीपीपी मोड में देने संबंधित निविदा को निरस्त करने व दोनों निगमों में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन संबंधी बातें रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उक्त प्रकरण पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उक्त प्रकरण को लेकर निगम कर्मचारियों ने पूर्व में कुमाऊं मंडल में पर्यावरण संरक्षण के तहत अनोखा आंदोलन चलाया जिसमें 10000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में विजय पुरोहित संजय भट्ट सुरेश पवार जयपाल कंचन चंदोला रमेश कपकोटो धर्मानंद जोशी पीतांबर दुमका दिनेश सांगुडी त्रिभुवन पुनेठा महेद्र कुमार अनिल जोशयाल सुमेर सिंह प्रेम रावत प्रमुख थे









