2 सूत्रीय मांगों को लेकर निगम कर्मचारी 29 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरु करेंगे

नैनीताल संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहां की कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी अपनी 2 सूत्रीय मांग नियमितीकरण व निगम स्तर की समस्याओं समाधान वार्ता के माध्यम से ना होने के कारण 29 नवंबर से निगम मुख्यालय नैनीताल व निगम मुख्यालय देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर देंगे। कहा कि जहां तक निगम स्तर की समस्याओं का समाधान है वहां कुमाऊँ मंडल विकास निगम में तृतीय श्रेणी व अधिकारियों के प्रमोशन कर दिए गए हैं वहीं अन्य समस्याएं जस की तस है। वही गढ़वाल मंडल विकास निगम में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के विभागीय प्रमोशन कर दिए गए हैं। लेकिन अन्य कक्षो में प्रमोशन सहित अन्य प्रकरण पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शासन स्तर पर लंबित नियमितीकरण की कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी सरकार के हर किसी कार्यक्रम में अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य करते हैं चाहे कोरोना का काल हो जिसमें निगम के कर्मचारियों ने अग्रिम पंक्ति में कार्य किया। लेकिन अभी तक कोरोना योद्धा घोषित न करते हुए मानदेय तक नहीं दिया गया। गुरुरानी ने कहा कि 29 नवंबर को धरने प्रदर्शन की शुरुआत पौधारोपण के साथ की जाएगी। कहां की आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों निगमों का एकीकरण का विरोध नहीं करते हैं लेकिन एकीकरण से पूर्व नियमितीकरण सहित दोनों निगम में व्याप्त वेतन विसंगति को दूर किया जाना चाहिए। महासंघ के महामंत्री ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि वार्ता भी जारी रहेगी आंदोलन भी जारी रहेगा। कार्यकारी अध्यक्ष जोगिंदर लाल ने कहा कि निगम के कर्मचारियों ने रात दिन मेहनत कर चाहे चार धाम यात्रा हो या आदि कैलाश यात्रा निगम को लाभप्रद स्थिति में पहुंचाया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा कि निगम के किसी भी इकाई को निजी क्षेत्र में भी नहीं जाने दिया जाएगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए राजेश रमोला, किशन पवार, पीतांबर दुमका, दिनेश सांगुडी अजय कांत आशीष उनियाल सहित निगम कर्मचारी संपर्क कर रहे हैं।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रोफेसर. (कर्नल) सतपाल सिंह बिष्ट ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया शिक्षा, शोध, कौशल, नवाचार और छात्र-केंद्रित विकास को दी प्राथमिकता कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीन, निदेशकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक; केंद्रीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad