निगम कर्मचारियों का धरना 248वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 248 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने और रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण में भाग ले रहे कनालीछीना विकासखंड के छात्रों ने गुरना देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण आंदोलन को सहयोग करते हुए विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में पदम सिंह राजेंद्र सिंह विनोद धामी वेद प्रकाश नरेंद्र सिंह सहित निगम कर्मी व छात्रों ने भाग लिया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad