ज्ञान ज्योति ट्रस्ट के सौजन्य से विद्यालयों में कॉपियां वितरण की गई

देहरादून। राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुक्खूवाला नं-1 में ज्ञान ज्योति ट्रस्ट की ओर से स्कूल के बच्चों को लिखने हेतु निशुल्क पाठ्य पुस्तिकाओं का वितरण किया गया जिसमें प्रत्येक छात्र-छात्राओं को 5-5 कॉपियां तथा चित्रकला की पुस्तिकाएं वितरण की गई,
ट्रस्ट की ओर से प्रबंधक सुश्री रचना शर्मा ने वितरण किया, इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला की प्राध्यापिका श्रीमती ममता उनियाल, अध्यापक देवेन्द्र सिंह रावत एवं भोजन माताएं उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना रुहेला, अध्यापिका सुश्री ललिता नौडियाल एवं भोजन माताएं उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय चुक्खूवाला नं-1 में प्रधानाध्यापिका श्रीमती ज्योत्सना नैथानी, अध्यापिका श्रीमती ममता रतूड़ी के अतिरिक्त भोजन माताएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यालयों की ओर से स्वागत किया गया, इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सुश्री रचना शर्मा ने कहा ट्रस्ट हमेश बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग है तथा जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए सदैव सहयोगी की तरह खड़ा है।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस चंद्रा ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा ट्रस्ट हमेशा जरूरतमंद बच्चों के लिए दोनों हाथ फैलाए सहयोग करता है, हमें खुद समर कैम्प हेतु गत कई वर्षों से सहयोग कर रहे हैं। विद्यालय की ओर से धन्यवाद दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का जोरदार प्रदर्शन, पंत पार्क में फूंका पुतला

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad