मल्लीताल चीना बाबा मन्दिर के सामने पूर्व निर्मित सार्वजनिक शौचालय के स्थान पर नये शौचालय के निर्माण

नैनीताल l पूर्व से शासन / प्रशासन के द्वारा नैनीताल मुख्यालय का सौंदर्यकरण कार्य वर्तमान में चल रहा है। इसी क्रम में नैनीताल मुख्यालय के अनेकों चौराहों का चौड़ीकरण की परिधि में जो भी दुकान/ ढाबे आए, उन्हें उस स्थान से तोड़कर हटा दिया गया। इस चौड़ीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत चीना बाबा मन्दिर मल्लीताल के सामने पूर्व में एक सार्वजनिक शौचालय विद्यमान था जिसे काफी समय पूर्व तोड़ा जा चुका है। उक्त पूर्व शौचालय के तोड़े जाने के फलस्वरूप आम जनमानस को शौचालय की सुविधा से वंचित होना पड़ता है। भौतिकी निरीक्षण पर पाया गया है कि उक्त पुराने शौचालय के स्थान पर नया शौचालय नीचे की ओर निर्मित किया जा रहा है। सम्भवतः नए शौचालय का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है परन्तु नव निर्मित शौचालय का प्रयोग किन परिस्थितियों में रोका गया है, यह विचारणीय विषय है। क्यों कि इस स्थान पर शौचालय न होने के कारण काफी समय से आम जनमानस को अत्यधिक कठिनाई उत्पन्न हो रही है, जिस कारण कुछ पुरुष व्यक्तियों को उक्त शौचालय के सामने खुले में शौच करते पाया गया है, जिससे गंदगी फैल रही है। अतएवं इस नवनिर्मित शौचालय का उपयोग सार्वजनिक रूप से यथाशीघ्र प्रारम्भ किया जाना (आम जनमानस की अपेक्षाओं के अनुरूप) नितान्त आवश्यक है। अतः अनुरोध है कि अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद नैनीताल व निर्माण संस्था को उक्त शौचालय को शीघ्र अति शीघ्र उपयोग के लिए खुलवाने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें।

(

19-06-25

प्रतिलिपि अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद नैनीताल को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad