झील से बिग हैड व कॉमन कार्प मछलियां निकालने का कार्य पूरा
नैनीताल। पंतनगर विवि व मत्सय विभाग की ओर से नैनीझील से अनुपयोगी मछलियों को निकालने का कार्य पूरा हो चुका है। बीते एक सितंबर से 12 सितंबर तक झील से लगभग चार क्विंटल मछलियां निकाली जा चुकी हैं। जिसमें बिग हैड व काॅमन कार्प प्रजाति की मछलियां शामिल हैं।
बता दें कि नैनीझील में वर्तमान में विभिन्न प्रजातियों की मछलियां मौजूद हैं। जिसमें से कॉमन कार्प व बिग हैड मछलियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। जिससे झील का पारिस्थतिकी अंसुंतलित हो रहा है। झील के पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाने के लिए झील से मछलियां निकालने कि लिए पंतनगर विवि मत्स्य विभाग की ओर से एक सितंबर से शाम को झील में जाल डालकर दूसरी सुबह मछलियों को निकालने का काम शुरू कर दिया थाा। झील से अनुपयोगी मछलियों को निकालने का काम मंगलवार को समाप्त कर दिया है। एरिएशन आक्सीजन कंट्रोल रूम के प्रभारी आनंद सिंह कोरंगा ने बताया कि टीम ने बीते 12 दिनों में लगभग 10 क्विंटल बिग हैड व कॉमन कार्प मछलियां निकाल दी हैं। बताया कि फिलहाल मंगलवार को मछलियां निकालने का काम रोक दिया गया है।









