एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में कमोडोर ऋषि रंजन ने ग्रुप कमांडर का पदभार विधिवत ग्रहण किया

नैनीताल । एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में कमोडोर ऋषि रंजन ने ग्रुप कमांडर का पदभार विधिवत ग्रहण किया। इस अवसर पर 5 नवल यूनिट, यूके बटालियन एनसीसी तथा 79 यूके बटालियन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके उपरांत मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री नवीन सिंह ढैला, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल कुणाल, कमांडिंग ऑफिसर 5 नवल यूनिट कैप्टन मृदुल शाह, कमांडिंग ऑफिसर 79 यूके बटालियन एनसीसी कर्नल अभिजीत मेहता, कमांडिंग ऑफिसर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल लेफ्टिनेंट कर्नल अर्चना चौधरी, कमांडिंग ऑफिसर 24 बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा कर्नल पी. कुलकर्णी, कमांडिंग ऑफिसर 77 एनसीसी बटालियन कर्नल जितेंद्र शर्मा तथा कमांडिंग ऑफिसर 80 बटालियन एनसीसी पिथौरागढ़ कर्नल देवेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निवर्तमान ग्रुप कमांडर कमोडोर बी.आर. सिंह (बाल राजेश सिंह) को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री नवीन सिंह ढैला ने उनके दीर्घ एवं गौरवशाली सेवाकाल का उल्लेख करते हुए बताया कि कमोडोर बी.आर. सिंह ने 01 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर अपने सैन्य जीवन की शुरुआत की। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के मेधावी कैडेट के रूप में उन्होंने अपनी मजबूत नींव रखी तथा डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज एवं नेवल वॉर कॉलेज से उच्च स्तरीय सैन्य शिक्षा प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

उन्होंने आईएनएस कृष्णा एवं आईएनएस सुजाता जैसे युद्धपोतों का सफल नेतृत्व किया और अपनी उत्कृष्ट निर्णय क्षमता एवं साहस का परिचय दिया। वर्ष 2016 से 2020 तक अमृतसर स्थित नेवल एनसीसी यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में उन्होंने युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति को सुदृढ़ किया। नेवल मुख्यालय में कमोडोर (एडवेंचर स्पोर्ट्स) के रूप में उन्होंने साहसिक गतिविधियों को नई दिशा दी तथा अपनी नौकायन विशेषज्ञता और एकल समुद्री अभियानों से विशिष्ट पहचान बनाई।

एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल में उनके कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व में प्रशासनिक दक्षता, प्रशिक्षण गुणवत्ता एवं अनुशासन में महत्वपूर्ण सुधार हुआ। उन्होंने ड्रोन प्रशिक्षण, आधुनिक फायरिंग रेंज तथा अत्याधुनिक सिम्युलेटर जैसी सुविधाओं के विकास को प्रोत्साहित किया। वाइब्रेंट विलेज अभियान जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों से कैडेट्स को जोड़कर समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ किया।

यह भी पढ़ें 👉  5 दिनों से लापता युवक का शव गहरी खाई में मिला

उनके नेतृत्व में कैडेट्स ने राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यालय को एक सशक्त एवं समन्वित टीम के रूप में विकसित करते हुए डिजिटल कॉन्फ्रेंस हॉल एवं अन्य आधुनिक संसाधनों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत कमोडोर ऋषि रंजन ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं कैडेट-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

समारोह में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, नैनीताल की जया कालाकोटी, इसरार बक्श, राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad