समर कैंप का रंगारंग समापन समारोह
हलद्वानी । बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, ऊर्जा और रंग-बिरंगी गतिविधियों से गूंज उठा।
समर कैंप में बच्चों के साथ शिक्षिकाओं ने भी बढ़-चढ़ कर सहभागिता की। सलाहकार श्रीमती केंवलता, एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट, सीनियर कोऑर्डिनेटर मिस निशी वर्मा, जूनियर कोऑर्डिनेटर श्रीमती एकता भट्टानी एवं के निर्देशन में बच्चों के लिए अनेक रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
सात दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, फैब्रिक पेंटिंग, ब्लॉक पेंटिंग, नेल प्लेट मेकिंग, चारकोल पेंटिंग, पेपर क्राफ्ट, पोस्टर मेकिंग, वेस्टर्न डांस, पंजाबी डांस, क्लासिकल डांस, स्केटिंग, क्रिकेट, शतरंज, टेबल टेनिस, योग एवं मेडिटेशन, फायरलेस कुकिंग, रोबोटिक ट्रेनिंग, पब्लिक स्पीकिंग, स्पोकन इंग्लिश तथा टैलेंट शो जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बीयरशेबा प्रांगण तालियों से गूंजायमान हो गया जब सभी कार्यक्रमों की झलकियाँ प्रस्तुत की गई।
कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कौशल को विकसित करना रहा। बच्चों ने अपनी कला, खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती ने सभी को धन्यवाद किया और बच्चों को समर कैंप का महत्व समझाया। उपप्रधानाचार्य श्रीमान एच.एस बब्बर, एडमिनिस्ट्रेटर निशा सिंह, सलाहकार श्रीमती के दत्त एवं समस्त अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत पंजाबी डांस, क्लासिकल डांस एवं समूह गीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। बच्चों ने गोलेल के साथ खूब डांस और मस्ती की।
बच्चों के लिए मजेदार गेम्स, मिकी माउस जंपिंग, पॉपकॉर्न, कॉटन कैंडी, बर्फ का गोला अल्पाहार की भी विशेष व्यवस्था की गई, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उपप्रधानाचार्य श्रीमान एच.एस बब्बर, एडमिनिस्ट्रेटर निशा सिंह, सलाहकार श्रीमती के. दत्त और एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट द्वारा समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई। कार्यक्रम के संचालन में पीटीआई आनंद बिष्ट, मोहित सोलोमन, ममता बिष्ट, पूजा नेगी, राहुल गुसाईं,चमन अंसारी एवं सभी अध्यापकगण उपस्थित रहे। यह सात दिवसीय समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, मनोरंजन और नई प्रतिभाओं को निखारने का यादगार अनुभव साबित हुआ।










