नहीं रहे ले कर्नल अनुज साह

नैनीताल l नैनीताल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साहलेफ्टिनेंट कर्नल अनुज साह का शनिवार की सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। रविवार को पटियाला में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अनुज प्रसिद्ध बी. दास एंड ब्रदर्स परिवार के थे। उन्होंने आईसीएसई बैच 1998 सेंट जोसेफ्स कॉलेज नैनीताल से पास आउट किया था। वह सिंध हॉर्स रेजिमेंट के काबिल अधिकारी थे। पटियाला में जिम के दौरान हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। वह इंडिपेंडेंट रिकॉनिसेंस स्क्वाड्रन, पंजाब के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। 44 वर्षीय अनुज साह अपने पीछे पत्नी , बेटा व बेटी का भरा पूरा परिवार को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सेंट जोसेफ्स कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जेरोम, पालिकाध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल व सेंट जोजफ कॉलेज ओल्ड बॉयस एसोसिएसन उपाध्यक्ष राकेश भट्ट ने विद्यालय के समस्त पूर्व छात्रों की ओर से गहरा दुख प्रकट किया है। साथ रिटायर्ड ब्रिगेडियर विकी मेहता, जनरल एस आर घोष, नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, महासचिव वेद साह, कान्हा साह, संजय साह, संजय त्रिपाठी, भानु साह समेत नगर के कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad