चाणक्य पी.जी. कॉलेज में क्लाइंट काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन


नैनीताल । रुद्रपुर नगर के प्रतिष्ठित संस्थान चाणक्य पी.जी. कॉलेज में विधि विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष क्लाइंट काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देना और उन्हें भविष्य की कानूनी चुनौतियों के लिए तैयार करना था।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्राध्यापकों ने बताया कि वकालत केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि एक वकील के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि वह अपने क्लाइंट के साथ कैसा व्यवहार करता है और उसकी समस्याओं को कानूनी दायरे में रहकर कैसे सुलझाता है।
इस कार्यक्रम में एल.एल.बी., बी.बी.ए.एल.एल.बी. और बी.ए.एल.एल.बी. के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों का कहना था कि इस तरह के प्रायोगिक कार्यक्रमों से उन्हें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी प्राप्त हो रहा है।
काउंसलर्स की भूमिका अदिबा अंसारी, अर्शि अंसारी, शाम्भवि सिंह, तथा खुशी नारंग ने निभाई तो वहीं क्लाइंटस की भूमिका में रितिका भट्ट, निहारिका उप्रेती, पल्लवी सिंह तथा साक्षी शर्मा रहे। जूरी मेंबर प्राचार्या डॉ0 दीपाक्षी जोशी और प्राध्यापक सलीम अहमद थे कार्यक्रम का संचालन सिद्धि अग्रवाल एवं वर्णिका वर्मा द्वारा किया गया
कॉलेज के प्राचार्या डॉ0 दीपाक्षी जोशी ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा लक्ष्य छात्रों को केवल डिग्री दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें एक कुशल और संवेदनशील अधिवक्ता बनाना है। क्लाइंट काउंसलिंग जैसे प्रोग्राम से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे कोर्ट रूम की वास्तविक स्थितियों को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।”
इस अवसर पर प्राध्यापकगण अनिल कुमार, डॉ आइशा अमीन, डॉ हरकमल कौर, डॉ रुबिना सुलतान, प्रतिभा सिंह, मनप्रीत कौर, आकांश रघुवंशी, हिमानी फुलारा, उपासना तिवारी, दीपक गोस्वामी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।