भवाली बाईपास रोड, सिपरा पुल के समीप भारी वर्षा के कारण व एक विशालकाय चीड़ आने से रहा बधित

नैनीताल । भवाली बाईपास रोड, सिपरा पुल के समीप भारी वर्षा के कारण व एक विशालकाय चीड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया है, जिससे यातायात पूर्णतः बाधित हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन मल्लीताल, नैनीताल की फायर यूनिट आवश्यक उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से बड़े-बड़े बोल्डरों एवं मलबे के साथ एक विशालकाय चीड़ का पेड़ सड़क पर आ गिरा था, जिससे मार्ग पूर्णतः अवरुद्ध हो गया था।
उसके बाद फायर यूनिट द्वारा तत्काल सड़क पर पड़े बड़े-बड़े बोल्डरों एवं मलबे को हटाने हेतु जेसीबी मशीन मंगवाई गई
फायर यूनिट ने वुडन कटर की सहायता से गिरे हुए चीड़ के पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सड़क से हटाया तथा कार्रवाई पुरी की । फायर यूनिट की त्वरित एवं कुशल कार्रवाई से मार्ग को यातायात हेतु सुचारु कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया । मौके पर लोग निर्माण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे ।











