प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर रोक, आयुक्त ने पुलिस को दिए निर्देश

नैनीताल । नगर के मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास से अब कोई भी वाहन पंत पार्क की ओर को नहीं जाएंगे । बीती रात्रि आयुक्त दीपक रावत ने रिक्शा स्टैंड मल्लीताल क्षेत्र का निरीक्षण किया था इस दौरान उन्होंने रिक्शा स्टैंड पर तैनात कांस्टेबल मनोज जोशी को निर्देश दिए कि अब कोई भी वाहन पंत पार्क की ओर नहीं जाएंगे । उन्हें शिकायत मिली थी कि पंत पार्क में रोजाना दो पहिया वाहन आते हैं इसके बाद उन्होंने कहा कि अब बिना मेरी इजाजत के कोई भी वहां अंदर प्रवेश नहीं करेगा। पर्यटकों की भारी आवाजाही वाले पंतपार्क क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर आखिरकार प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार देर रात कुमाऊं आयुक्त के औचक निरीक्षण के दौरान गेट से पंतपार्क क्षेत्र की ओर जाती बाइक दिखाई देने के बाद कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए कि प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी दोपहिया वाहन को प्रवेश न करने दिया जाए। आयुक्त के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने पंतपार्क क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो दोपहिया वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही गेट के पास बैरियर लगाकर पंतपार्क की ओर वाहनों की आवाजाही रोकने की व्यवस्था की गई है। यह क्षेत्र पर्यटकों की लगातार आवाजाही के कारण बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहनों के प्रवेश से पैदल चलने वाले पर्यटकों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे थे। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर गेट पर बैरियर लगा दिया गया है। पंतपार्क में पार्क मिले दो वाहनों को सीज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित क्षेत्र में यदि कोई बाइक या स्कूटी पार्क मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











