नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा नैनीताल- उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रकाश जोशी के समर्थन में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न क्षेत्र जन संपर्क कर वोट मांगे

नैनीताल l नगर कांग्रेस कमेटी, नैनीताल द्वारा नैनीताल- उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल के नेतृत्व में कुमाऊं विश्वविद्यालय, हर्मिटेज, बंगाली कालोनी, सूखाताल चौराहा, कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड आदि स्थानों पर जाकर आमजनों व कर्मचारियों से प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने कर्मचारियों से “ओल्ड पेंशन स्कीम” आदि के लिए कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की l इस दौरान प्रचार में नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा डा. भावना भट्ट मुन्नी तिवारी,सरस्वती खेतवाल, सावित्री सनवाल, आशा भट्ट, सुनीता आर्या,गीता मंडल, लता तरुण, चंपा सनवाल, डा. रमेश पांडे,व्यापार मंडल के महासचिव त्रिभुवन सिंह फर्त्याल , मुकेश जोशी सचिन नेगी, विमल चौधरी ,राजेन्द्र व्यास,मनोज भट्ट नगर अध्यक्ष sc प्रकोष्ठ सचिन कुमार, प्रेम कुमार शर्मा,धीरज बिष्ट,नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, पुष्कर बोरा ललित चनियाल राहुल पुजारी आदि रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad