लोक भवन केवल कार्यस्थल नहीं, एक सशक्त परिवारः राज्यपाल

नैनीताल । लोक भवन नैनीताल 24 जून, 2026राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को लोक भवन में आयोजित ‘परिवार मिलन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक भवन केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि आत्मीयता, विश्वास और साझा दायित्वों से जुड़ा एक सशक्त परिवार है। किसी भी संस्था की सफलता के पीछे कर्मचारियों के समर्पण के साथ-साथ उनके परिवारों का त्याग, धैर्य और सहयोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर, नैनीताल में 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित, लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले

राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन उत्तराखण्ड की गौरवशाली विरासत, उत्कृष्ट प्रशासनिक मूल्यों और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। इसकी ऐतिहासिक गरिमा, प्राकृतिक सौंदर्य और संस्थागत प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लोक भवन में अवस्थापना सुधार, पर्यावरण संरक्षण तथा विरासत संवर्द्धन के विभिन्न कार्य किए गए हैं। साथ ही गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट एवं ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ जैसे कार्यक्रमों के सफल आयोजन में लोक भवन परिवार के प्रत्येक सदस्य के योगदान की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां के तीर्थस्थल और प्राकृतिक परिवेश जीवन मूल्यों, आत्मबल और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने लोक भवन परिवार के सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
………..0……….

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad